BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। हर गेमर यहां अपनी स्किल्स में सुधार करना चाहता है और स्किल सही करने के लिए निशाना लगाने पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। इस लेख में हम कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप अपना निशाना काफी अच्छे से लगा पाएंगे।
सेंसिटिविटी सेटिंग्स में सुधार करें – सेंसिटविटी सेटिंग्स को सही करने के बाद सही और सटीक निशाना लगाना आसन हो जाता है। दरअसल, सेंसिटविटी सेटिंग्स को अपने उपयोग के अनुसार सही करने से आप स्क्रीन को तेजी से मूव कर पाते हैं और आप जाइरोस्कोप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्रॉसहेयर को सही जगह रखें – BGMI में सही और सटीक निशाना लगाने के लिए फायरिंग के साथ ही क्रॉसहेयर को सही जगह पर रखना बहुत जरुरी है। हमेशा ही आपको अपने निशाने को दुसमन के सिर पर रखना चाहिए। ऐसे करने से आपके जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें – 3 बड़ी गलतियां जो BGMI खेलने वाले गेमर्स को नहीं करनी चाहिए
ट्रेनिंग मोड में समय बिताएं – BGMI में आपको ट्रेनिंग करने के लिए अलग-अलग आप्शन मिलते हैं। आपको हमेशा ही अपने निशाने को सही और सटीक करने के लिए ट्रेनिंग करते रहना चाहिए। आप वॉर्मअप या बन्दूक पर हाथ जमाने के लिए ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रैक्टिस कर सकते हैं।
रिकोईल कंट्रोल का अभ्यास करें – BGMI में सही रो सटीक निशाना करने के लिए आपको हमेशा ही एक्यूरेसी के मामले में सुधार करना चाहिए और रिकोईल पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे बहुत हद तक आपका निशाना सही होगा।
रिएक्शन टाइम को बेहतर करें – हमेशा ही आपको फुर्ती से वार करने पर ध्यान देना चाहिए। यदि आप धीरे-धीरे स्क्रीन को मूव करेंगे, तो आपको काफी नुकसान होगा। आपको अपने रिफ्लेक्स को अच्छा करते हुए अपने रिएक्शन टाइम में सुधार करना होगा।
दूसरों से सीखें – हमेशा ही आपको टॉप प्रोफेशनल गेमर्स के वीडियोस से चीज़ों को सीखना चाहिए। इस तरह आप उनकी तरह निशाना लगाने की ट्रिक को सीख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – BGMI में इस्तेमाल करने के लिए 5 सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स