BGMI: इस लेख में हम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में स्पेशल क्रेट को ओपन करने पर प्रकाश डालने वाले हैं। यहां पर दी गई डिटेल्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।
भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम को स्पेशल बनाया गया है। इस बैटल रॉयल गेम को भारत देश के अलावा कोई भी देश एक्सेस नहीं कर सकता है। BGMI को Krafton ने 2 July 2021 को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया था। हालांकि, कुल एक वर्ष के पश्चात गेम पर 69A IT एक्ट के तहत बैन लगा दिया गया था। बता दें, गेम ने 29 May 2023 को भारत में फिर से एक बार एंट्री की और तब से महीने के रॉयल पास और तीसरा रॉयल पास देखने को मिल गया है।
भारत के बैटल रॉयल गेम में गेमर्स को अनेक क्रेट मिल जाती है। गेमर्स स्पेशल क्रेट में जाकर अद्भुद इनाम को कलेक्शन में जोड़ सकते हैं। इस सेक्शन के बारे में गेमर्स को जानकारी नहीं पता है। यहां पर गेमर्स को स्पेशल क्रेट से आइटम को कलेक्शन में जोड़ने की पूरी डिटेल्स दी गई है।
बता दें, क्रेट में सभी को अलग-अलग आइटम पर आधारित सेक्शन मिल जाते हैं। स्पेशल क्रेट में एयरड्रॉप ऊपर से खुलता है, जो अच्छे इनाम प्रदान करने का दावा करता है। गेमर्स स्पेशल क्रेट में जाकर UC इन्वेस्ट कर सकते हैं और आइटम को कलेक्शन में जोड़ सकते हैं।
इस सेक्शन में एक क्रेट की कीमत 60 UC है और 10 क्रेट की कीमत 540 UC है। इसकी असली कीमत 600 थी, जिसे कम कर दिया गया है। यहां पर क्रेट को खोलने की जानकारी दी गई है:
1: अपने गेमिंग डिवाइस में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम को चालू करने के पश्चात गेमर्स को अनेक सेक्शन दिख रहे होंगे। क्रेट वाले में जाकर क्रेटस दिख जाएगी।
2: क्रेटस में जाकर स्पेशल क्रैट का चयन कर सकते हैं। UC के दोनों ऑप्शन बॉटम में है। उस जगह जाकर आइटम को कलेक्शन में जोड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – BGMI में सही और सटीक निशाना कैसे लगाएं?