Home
GTA
COD
BGMI
PUBG
Free Fire
News
Reviews
Biography

BGMI में Nusa मैप पर लैंडिंग के लिए 5 सबसे अच्छी जगहें

Rahul Mourya : Thursday, 21 Sep 2023 | 7:45 PM

भारत में BGMI की वापसी हो चुकी है और क्राफ्टन ने हाल ही में एक नया नक्शा लॉन्च किया है एवं इसका नाम नुसा है। दरअसल यह सिर्फ 1×1 किलोमीटर का नक्शा है। इसमें लैंड करने के लिए कुल 11 जगह हैं और मैच भी बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। इस लेख में हम नूसा मैप में लैंडिंग के लिए सर्वोत्तम स्थानों के बारे में बात करेंगे।

BGMI में Nusa मैप पर लैंडिंग के लिए 5 सबसे अच्छी जगहें

BGMI now available in India
BGMI now available in India

1. Science Center (North-West): साइंस सेंटर असल में नुसा मैप के बीच में है और इस जगह पर बहुत सारे खिलाड़ी उतरते हैं क्योंकि यहां लूट बहुत ही अच्छी होती है। आक्रामक खिलाड़ियों के लिए यह काफी ज्यादा अच्छी जगह है।

2. Telepak Town (South-East): लूट के मामले में नुसा मैप पर यह जगह काफी ज्यादा पसंद की जाती है और इस जगह पर हर तरह की चीजें मिलती हैं और यहां कई खिलाड़ी फेल भी हो जाते हैं। इसके अलावा भी कई जगह है जहाँ गेमर्स उतरना पसंद करते हैं।

3. Cavern (North-East): गुफा में कुछ ही घर हैं लेकिन वास्तव में इसके नीचे एक गुप्त स्थान है। यहां बहुत सारे क्रेट हैं और आपको निश्चित रूप से यहाँ काफी अच्छी लूट मिलेगी। साथ ही यह जगह बीच में है और ऐसे में यहां कम ही गेमर्स आते हैं।

4. Shipyard (South-West): शिपयार्ड में टनों कंटेनर और घर हैं। ऐसे में काफी मात्रा में गेमर्स यहां लूटपाट के लिए उतर सकते हैं। शुरुआत में यहां कुछ झगड़े भी देखे जा सकते हैं। यह बात अवश्य ही सम्भव होगी।

5. Crystal Bay (West): क्रिस्टल बे एक द्वीप है और इसे काफी सुरक्षित स्थान माना जाता है। इस स्थान पर लूट करना बहुत आसान है और गेमर्स यहां अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – क्या आप 6 घंटे से ज्यादा BGMI खेल सकते हैं? विवरण जांचें

नोट: इस लेख में लेखक ने लैंडिंग को लेकर अपनी राय दी है। सबकी पसंद थोड़ी अलग हो सकती है।

शेयर करें