Home
GTA
COD
BGMI
PUBG
Free Fire
News
Reviews
Biography

BGMI में इस्तेमाल करने के लिए 5 सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स

Rahul Mourya : Saturday, 2 Dec 2023 | 11:06 PM
PUBG, BGMI
PUBG, BGMI

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) गेम में 12 असॉल्ट राइफल्स हैं। हर एक रायफल की अलग विशेषता है लेकिन सभी में से अपनी पसंदीदा रायफल का चयन करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इसलिए इस लेख में हम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की कुछ चुनिंदा असॉल्ट राइफल्स के बारे में बताएँगे, जो बहुत ही शानदार विकल्प है।

BGMI में इस्तेमाल करने के लिए 5 सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स

PUBG, BGMI
PUBG, BGMI

1) AKM – Avtomat Kalashnikova (AKM) बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में बहुत खतरनाक बन्दूक है। इसमें 7.62mm की गोलियां लगती हैं और इसका डैमेज भी काफी शानदार 49 का है। साथ ही यह सभी मैप्स पर उपलब्ध है और बहुत ही आसानी से मिल जाती है।

2) M416 – M416 को बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली बन्दूक कहना गलत नहीं होगा। इसमें 5.56mm की गोलियां लगती हैं और इसका बेस डैमेज 43 का है। यह बन्दूक भी सभी मैप्स में मौजूद हैं और बहुत ही आसानी से मिल जाती है।

3) G36C – G36C काफी ज्यादा स्थिर बन्दूक है। इस बन्दूक में 5.56mm की गोलियां लगती है और इसका 41 का बेस डैमेज है। यह बन्दूक Vikendi मैप पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें – Payal Gaming Biography

4) Beryl M762 – Beryl M762 एक काफी तगड़ी बन्दूक है और इसका रेट ऑफ फायर काफी ज्यादा बढ़िया है। इसमें 7.62mm की गोलियां लगती हैं और इसका डैमेज 47 का है। यह बन्दूक भी सभी मैप्स में उपलब्ध है और बहुत ही आसानी से मिल जाती है।

5) Scar L – Scar L में 5.56mm की गोलियां इस्तेमाल की जाती हैं और यह बन्दूक काफी हद तक M416 की तरह ही है। इसका उपयोग क्लोज और मिड रेंज में ज्यादा किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसका रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है और इसका बेस डैमेज 41 का है। यह गन Vikendi और Sanhok के अलावा सभी मैप्स में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें – Jonathan Gaming Biography

शेयर करें